उपनिषदवेत्ता : इला कुमार

Company Information

�

उपनिषदवेत्ता : इला कुमार

1 contacts available

Sign in to add to cart and unlock contacts.

Description

इला कुमार भारत की कवि, उपन्यासकार ,अनुवादक, उपनिषदवेत्ता एवं विचारक हैं , जिनकी रचनाओं के मध्य पांच काव्य-संग्रह (1970-2014) और चुनी हुईं कवितायेँ (2015) स्थित हैं | इला कुमार की कवितायेँ , बंगला, पंजाबी , उड़िया, अंग्रेजी एवं जापानी भाषा में अनुवादित हुई हैं इनका प्रसिद्ध काव्य-संग्रह 'जिद मछली की ' अंग्रेजी में 'रिज्योलुशन आफ फिश ' के नाम से 2011 में अनुवादित हुआ | इनकी अन्य पुस्तकों में उपन्यास, कहानी-संग्रह, हिन्दू-हिन्दुत्व और उपनिषद सम्बंधित चार पुस्तकें शामिल हैं | साथ ही इन्होंने विश्व विख्यात जर्मन कवि रेनये मारिया रिल्के की कविताओं ( टूटे पंखों वाला समय / 2002 ) और चीनी दार्शनिक लाओ त्शु की सूक्तिओ का (2009) अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया है | छान्दोग्य उपनिषद-कथाएं (2005) में , हिन्दू -हिंदुत्व (2012), उपनिषद की कहानियां (2013) चुनी हुईं कवितायेँ 2015 में और कहानी-संग्रह ' ब्ल्यू चिप की अंधेरी तह ' 2016 में , ‘ स्टोरीज आफ़ उपनिषद “ नाम की द्वि-भाषीय पुस्तक 2017 में तथा ' हमारे समय में उपनिषद ' 2018 में प्रकाशित है |

Industry

youtube